छत्तीसगढ़बिलासपुर

टाउन हॉल के पीछे पन्नी के ढेर में मृत पड़ा है, नगर निगम का पौधारोपण अभियान

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  पौधारोपण को लेकर नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव तथा आयुक्त की सद्भावना को निगम के अफसर और कर्मचारी किस तरह तार-तार करते हैं,इसका एक नजारा टाउन हाल के पीछे देखा जा सकता है।

Advertisement

बरसात के पहले यहां नगर निगम को शासन से पौधारोपण के लिए मिले सैकड़ों पौधे रखे गए थे। जहां यह पौधे रखे गए थे उसके ठीक बगल में नल के पानी की उपलब्धता के बाद भी इन पौधों को पानी देने की कोई चिंता नहीं की गई।

Advertisement
Advertisement

इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि बिना पानी के सभी पौधे सूख कर मर गए। आज भी इन सैकड़ों पौधों की डेड बॉडी टाउन हाल के पीछे उसी जगह पड़ी हुई है जहां निगम वालों ने इन्हें लावारिस डाल दिया था।

Advertisement

इन सैकड़ों पौधों की बिना पानी के हुई मौत के जिम्मेदार लोगों पर नगर निगम कभी कोई कार्रवाई करेगा ऐसा तो नहीं लगता। इसका मतलब यह है कि अगले सालों में भी पौधारोपण के लिए आने वाले नवजात पौधों का ऐसा ही हश्र होता रहेगा।

Advertisement

फोटो- महेश तिवारी

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button