अम्बिकापुर

रीपा गौठान में बटेर, कुकुट पालन हुई बंद, समुह के महिलाओं में हतासा


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+(सरगुजा) – रीपा के तहत महिला स्व सहायता समूह को अधिक रोजगार मुहैया कराते हुए उद्यमी बनाए जाने शासन स्तर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो । जंप क्षेत्र लखनपुर के ग्राम पंचायत पुहपुटरा में करोड़ों रुपये लागत से रीपा अन्तर्गत आदर्श गौठान बनाया गया है । जहां मौजूदा वक्त में महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों द्वारा धागा कताई , ब्रेड बनाने कार्य किया जा रहा है । पूर्व में लाखों रुपए खर्च कर शेड निर्माण कराया जाकर कुकुट बटेर पालन एवं अंडा उत्पादन कार्य से समुह के महिलाओं को जोड़ा गया था। वर्तमान में कुकुट पालन एवं बटेर पालन कार्य स्फूर्त बंद है।

सम्बंधित जिम्मेदार अधिकारीयो के घोर लापरवाही अनदेखी के कारण शासन का महत्वपूर्ण योजना बंद हो गया है। सुचारू तरीके से कार्य का संचालन नहीं हो पाने से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे स्थानीय महिला समुह को हतासा हुई है।
इस संबंध में सरपंच पति रामवीर ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वर्तमान में काफी गर्मी पढ़ने के वजह से कुकुट , बटेर पालन नहीं किया जा रहा है , कुछ दिन के पश्चात किया जाएगा। इस संबंध में जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडेय से दूरभाष के माध्यम संपर्क स्थापित करने प्रयास किया गया परन्तु संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button