देश

भारतीय ओलंपिक संघ की निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं पीटी ऊषा…….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : महान एथलीट पीटी ऊषा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की निर्विरोध अध्यक्ष बनीं हैं। उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय था, क्योंकि 10 दिसंबर को होने वाले चुनावों में शीर्ष पद के लिए वह एकमात्र उम्मीदवार थीं। वह आइओए की पहली महिला अध्यक्ष होंगी।

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू दी बधाई
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पीटी ऊषा को भारतीय ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, महान गोल्डन गर्ल पीटी ऊषा को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर बधाई। मैं अपने देश के सभी खेल नायकों को प्रतिष्ठित IOA के पदाधिकारी बनने पर बधाई देता हूं! देश को उन पर गर्व है!’

Advertisement

रविवार को दाखिल किया नामांकन पत्र
कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 58 साल की ऊषा 1984 के ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं थी। उन्होंने रविवार को शीर्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनके साथ उनकी टीम के 14 अन्य लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए।

Advertisement

आइओए चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा रविवार को समाप्त हो गई। ऊषा को आइओए के एथलीट आयोग द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी (एसओएम) के तौर पर आठ में एक सदस्य में रूप में भी चुना गया है, जिससे वह निर्वाचक मंडल की सदस्य बनीं। वह आइओए के 95 साल के इतिहास में इसका नेतृत्व करने वाली पहली ओलंपियन और पहली अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता भी बनीं।

2000 में खेलों को कहा अलविदा
एशियाई एथलेटिक्स में दबदबा बनाने के बाद उन्होंने 2000 में खेलों को अलविदा कहा था। मौजूदा चुनावों में उपाध्यक्ष (महिला), संयुक्त सचिव (महिला) के पद के लिए मुकाबला होगा। कार्यकारिणी परिषद के चार सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में है।

आइओए में एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष (एक पुरुष और एक महिला), एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव (एक पुरुष और एक महिला), छह अन्य कार्यकारी परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए होंगे, जिनमें से दो (एक पुरुष और एक महिला) निर्वाचित एसओएम से होंगे।

कार्यकारी परिषद के दो सदस्य (एक पुरुष और एक महिला) एथलीट आयोग के प्रतिनिधि होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) के अजय पटेल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनना तय है, क्योंकि वह भी इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग भी एक पुरुष उपाध्यक्ष पद के एकमात्र उम्मीदवार हैं। हालांकि महिला उपाध्यक्ष के लिए राजलक्ष्मी सिंह देव और अलकनंदा अशोक ने नामांकन दाखिल किया है।

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव को कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना जाएगा। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे पुरुष संयुक्त सचिव होंगे, जबकि तीन उम्मीदवार अलकनंदा अशोक, शालिनी ठाकुर चावला और सुमन कौशिक महिला संयुक्त सचिव के एक पद के लिए चुनाव लड़ेंगी। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और तीरंदाज डोला बनर्जी कार्यकारी परिषद में आठ एसओएम के पुरुष और महिला प्रतिनिधि होंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button