छत्तीसगढ़

भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर समेत प्रमुख नेताओं ने ली पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक… सभी से, विधानसभा चुनाव के लिए अभी से, कमर कसने का किया आव्हान

Advertisement

(शशि कोनहेर) : बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संभाग की संभागीय बैठक बिलासपुर स्थित यश पैलेस में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद अरूण साव, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश के सहप्रभारी नीतिन नवीन, चांजगीर-चांपा सांसद गुहाराम अजगले, रायगढ़ सांसद गोमती साय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, लखन देवांगन, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, बिलासपुर संभाग सहप्रभारी अनुराग सिंहदेव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।

Advertisement


संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार से तंग आ चुकी है और बड़ी आशा की नजरों से भारतीय जनता पार्टी की ओर निहार रही है। छत्तीसगढ़ गवाह बना है जब 24 अगस्त को हजारों की तादात में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने बेरोजगारी भत्त और रोजगार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया।

Advertisement

छत्तीसगढ़ गवाह बना है जब 9 सितम्बर को हजारों की संख्या में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ गवाह बना जब हजारों की संख्या में हमारी माताएॅ बहने शराब बंदी की मांग को लेकर एवं छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध के मुद्दे को लेकर महतारी हुंकार रैली के माध्यम से इसी बिलासपुर की सड़कों पर उतरी थी। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ इस माफिया राज वाली भूपेश सरकार के साथ लड़ाई लड़ रहा है।


भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त है। आज देश के सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि हमारे पार्टी के है और इसका पूरा श्रेय हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार ने गरीबों से उनका घर छीना है।

माताओं से और बुजुर्गो से उनका अधिकार छीना है ऐसा कोई भी वर्ग नही है जिसे इस सरकार ने लूटा नही है। अब हमे आवश्यकता है कमर कस लेने की। हमारे कार्यकर्ता जनता तक पहुॅचे बूथ-बूथ जाकर इस सरकार के काले कारनामें उजागर करें। छत्तीसगढ़ की जनता तैयार बैठी है, इस सरकार को उखाड़ फेकने लिए। श्री माथुर ने बिलासपुर संभाग से आए भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठनात्मक कार्यो की समीक्षा की एवं आगामी कार्यक्रमों को बहुत ही प्रभावी रूप से करने का आव्हान किया।
भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नीतिन नवीन ने कहा कि हमारे मंडल शक्ति केन्द्र बूथ एवं पन्ना प्रभारी स्तर के कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव दिलाते है।

छत्तीसगढ़ के चुनावों में अब कुछ महीने ही शेष है अतः हमें बूथ स्तर तक जाकर अपनी तैयारियों सुदृढ़ करने की आवश्यकता है जिसके लिए पार्टी द्वारा आगामी कार्यक्रम तय किए गए है जिसमें विस्तारक योजना के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता विस्तारक बनकर प्रत्येक शक्ति केन्द्र एवं बूथ में जाकर सशक्तिकरण का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं विधानसभाओं में मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन को प्रदेश की जनता ने हाथों हाथ लिया है। 16 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास को प्रदेश सरकार द्वारा रोक कर रखा गया है जिसके लिए पार्टी जल्द ही एक प्रदेश स्तरीय बड़ा आंदोलन करेगी।
उक्त बैठक में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, कोरबा, जांजगीर चांपा, सक्ति, रायगढ़, बिलाईगढ़ सारंगढ़ जिले के भाजपा जिला संगठन प्रभारी सहप्रभारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री शामिल हुए।
बैठक के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के दिवंगत हुई बड़े भाई स्व.हरीशचंद्र कुमार एवं जिला महामंत्री मोहित जायसवाल की दिवंगत माता सुनैना बाई जायसवाल को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। संचालन कर रहे संभाग प्रभारी किरण देव ने बताया कि स्व.हरीशचंद्र कुमावत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे वे नागौर जिले से 9 बार भाजपा जिलाध्यक्ष, 4 बार नांवा विधानसभा के विधायक एवं राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रहे। उनका जाना पार्टी के लिए पूरी क्षति है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button