छत्तीसगढ़

त्रिपुरा नागालैंड में भाजपा की जीत मोदी मॉडल का नतीजा- अरुण साव

Advertisement

(शशि कोनहेर) : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने त्रिपुरा और नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और मेघालय में भी अच्छे नतीजों को प्रधानमंत्री श्री  नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल की जीत बताते हुए कहा है कि कांग्रेस तीनों राज्यों में बुरी तरह पिट गई। यह साबित हो गया है

Advertisement
Advertisement

कि देश कांग्रेस मुक्त भारत  की तरफ बढ़ गया है। श्री अरुण साव ने तंज कसा कि अब छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस अपने सफाए के लिए तैयार रहे।  उन्होंने कहा कि इन राज्यों के चुनाव में हमारी  जीत ने फिर जाहिर कर दिया कि देश की जनता की पसंद केवल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

Advertisement

त्रिपुरा नागालैंड में भाजपा को समर्थन देकर जनता ने साफ संदेश दिया है कि उसे भ्रष्टाचार मुक्त विकास की राजनीति करने वाली भाजपा ही पसंद है। कांग्रेस को एक बार फिर नकार दिया गया है। तीनों राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

Advertisement

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कई नेता भी वहां कांग्रेस के तथाकथित भूपेश मॉडल की बात कर रहे थे।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के लिए जैसे  निराशाजनक परिणाम त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में आये हैं वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी आने वाले हैं। जनता ने तय कर लिया है कि वह भ्रष्टाचार मुक्त और विकास की राजनीति करने वाली सरकार चाहती है। और, यह तो जनता जानती है कि न भय न भूख न भ्रष्टाचार…भाजपा ही दे सकती है अच्छी सरकार।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button