छत्तीसगढ़

प्रियंका गांधी आज रायपुर में चुनावी सभा और रोड शो से भरेंगी हुंकार…

Advertisement

रायपुर :  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार को धार देती नजर आएंगी. इस बार रायपुर संभाग को साधने के मकसद से चुनाव मैदान में प्रियंका गांधी उतर रहीं हैं.

Advertisement
Advertisement

14 नवंबर को रायपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो है. उससे पहले वह एक चुनाव सभा को संबोधित करेंगी. कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है

Advertisement

प्रियंका गांधी का मेगा प्रचार: 14 नवंबर को रायपुर में प्रियंका गांधी का मेगा रोड शो और आम सभा होना है. रोड शो रायपुर शहर के कई मार्गों से होकर गुजरेगा. इसके लिए रायपुर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं.

Advertisement

प्रियंका गांधी का रोड शो राजीव चौक से शुरू होकर तेलीबंधा चौक पर खत्म होगा. सबसे पहले प्रियंका गांधी राजीव चौक में राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी. उसके बाद कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मण पारा, शीतलामाता चौक, आरडी तिवारी स्कूल और अमापारा चौक से तेलीबांधा चौक तक यह रोड शो होगा.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button