देश

प्रियंका गांधी ही होंगी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा…पत्रकारों के सवाल पर कहा…क्या आपको किसी और का चेहरा दिखाई दे रहा है..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – आज शुक्रवार को प्रियंका गांधी के द्वारा इशारों ही इशारों में कही गई बातों के बाद उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी करने के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद के बारे में कयासों को विराम दे दिया।

Advertisement
Advertisement

पत्रकारों के उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरा के बारे में पूछने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्पष्ट कहा कि क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है। मेरा चेहरा हर जगह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। जहां तक मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में सवाल है, तो मेरा ही चेहरा सबसे अधिक दिख रहा है।

Advertisement

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पंजाब में हमारी पार्टी के सभी नेता सामूहिक रूप से पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के प्रयास में लगे हैं। उत्तराखंड में भी परिणाम हमारे पक्ष में रहेंगे। उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी के प्रत्याशी काफी अच्छा चुनाव लड़ेंगे। जिससे कि लोगों को कुछ अप्रत्याशित परिणाम भी देखने को मिलेंगे।

Advertisement

प्रियंका गांधी ने चुनाव बाद किसी राजनीतिक दल को समर्थन देकर सरकार में शामिल होने के सवाल पर कहा कि जब ऐसी परिस्थितियां आएंगी तब यह तय किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button