देश

मायावती की चुप्पी से हैरान है प्रियंका गांधी वाड्रा..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र जारी करने के बाद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अन्य दल के नेताओं को लेकर भी बेहद मुखर हैं। इसमें उनके मुख्य निशाने पर भाजपा के साथ ही बसपा की मुखिया मायावती हैं।

Advertisement
Advertisement

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पंजाब तथा उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार कांग्रेस पर हमला बोला है। इतना ही नहीं राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार उनके निशाने पर रहती है। अब बारी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की है तो उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा मुखिया मायावती की चुप्पी पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।

Advertisement

प्रियंका गांधी ने मायावती को लेकर कहा कि छह-सात महीने पहले हम सोचते थे कि उनकी पार्टी सक्रिय नहीं है, शायद वह चुनाव के करीब शुरू हो जाएं लेकिन अब हम भी बहुत हैरान हैं कि चुनाव शुरू हो चुका है। हम तो चुनावों के बीच में हैं, लेकिन इसके बाद बावजूद मायावती सक्रिय नहीं हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में मैं तो मायावती की चुप्पी से हैरान हूं। उन्होंने कहा कि बसपा का इतना लो प्रोफाइल चुनाव अभियान तो कभी भी नहीं रहा है। इससे पहले 2012 तथा 2017 में भी बसपा इतनी शांत कभी भी नहीं रही।

Advertisement

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती इस बार चुनावों में अपने सामान्य अंदाज में प्रचार नहीं कर रही हैं बल्कि चुप हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं, मायावती ना तो पंजाब में सक्रिय हैं और ना ही उत्तराखंड में उनकी आहत है। उन्होंने कहा कि मायावती का इस तरह शांत रहना बड़ी गंभीर बात है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button