देश

माता वैष्णो देवी के भवन पर फिर चढी बर्फ की चादर…!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कटरा : माता वैष्णो देवी के भवन पर एक बार फिर सफेद चादर चढ़ गई है। त्रिकुट पर्वत पर बसी मां भगवती के दरबार का यह आलौकिक नजारा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मां के जयकारे लगाते हुए भवन में पहुंच रहे श्रद्धालु बर्फबारी को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। मां के दर्शनों के साथ-साथ ये श्रद्धालु बर्फबारी का भी पूरा आनंद ले रहे हैं। सेल्फी लेते इन श्रद्धालुओं को देखा जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

बर्फबारी के बाद भवन पर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। श्राइन बोर्ड के कर्मचारी यात्रा मार्ग पर गिरी बर्फ को लगातार हटा रहे हैं। इस बर्फ के कारण मार्ग पर फिसलन न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार माता वैष्णो देवी के भवन पर अब तक करीब आधा फिट बर्फ पड़ चुकी है। वहीं सांझी छत में भी यही स्थिति है। भैरो घाटी में अधिक बर्फ पड़ी है। यहां एक फिट तक बर्फ पड़ चुकी है। त्रिकुट पर्वत पर 2 फिट तक बर्फ पड़ी है। अभी भी बर्फबारी जारी है। खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल हैलीकाप्टर सेवा को बंद कर दिया है।

Advertisement

पैथल मार्ग सभी खुले हैं। इन मार्गों पर श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी भवन की ओर जाते और आते देखा जा सकता है। भैरो घाटी केबल कार सेवा भी चल रही है और श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद भैरो घाटी की ओर भी जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button