देश

यूपी की प्रतिज्ञा रैली से प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली कर बीजेपी पर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ से ज्यादा बेरोजगार हैं, लेकिन कोई उनकी सुध नहीं ले रहा है. यूपी शासन में ब्राम्हण, दलितों और अन्य सभी वर्गों का शोषण हो रहा है. प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज पर चलेगा, लेकिन आज आम आदमी सड़क पर आ गया है. पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों ने कमर तोड़ दी है. इनका गांधी ने कहा आज सरदार पटेल की जयंती है। आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है। इंदिरा गांधी को मालूम था कि उनकी हत्या हो सकती है। लेकिन वह कभी डरी नहीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज अगर आपके सामने मैं खड़ी हूं तो उसके पीछे भी कांग्रेसका वही विश्वास और आस्था प्रमुख वजह है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button