देश

प्रियंका गांधी ने कहा…कांग्रेस की सरकार बनाएं और 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त पाएं…!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस लगातार नए वादे कर मतदाताओं का आकर्षित करने में जुटी हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने सात वादे सार्वजनिक करने के कुछ दिन बाद एक और बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर लोगों का किसी भी बीमारी का 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कराया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

प्रियंका का ट्वीट
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते उप्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत सबने देखी। सस्ते व अच्छे इलाज के लिए घोषणापत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर कोई भी हो बीमारी मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी।’ प्रियंका गांधी ने इससे पहले भी यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button