देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में फिर चूक…..रोड शो के दौरान गाड़ी पर फेंका गया मोबाइल फोन

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : कर्नाटक के मैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में सेंध देखी गई। पीएम मोदी की गाड़ी पर मोबाइल फोन फेंका गया। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के लिए इस वाहन को विशेष रूप से तैयार किया गया था। पुलिस के अनुसार, रोड शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला कार्यकर्ता से ‘उत्साह’ में फोन हाथ से गिर गया, हालांकि उसने किसी दुर्भावना से ऐसा नहीं किया। फोन गाड़ी के बोनट पर गिरकर नीचे गिर गया। हालांकि, प्रधानमंत्री की नजर इस पर पड़ी और उन्होंने साथ में चल रहे विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के अधिकारियों को उस वस्तु की ओर इशारा किया।

Advertisement
Advertisement

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आलोक कुमार ने कहा, ‘प्रधानमंत्री एसपीजी के सुरक्षा घेरे में थे। महिला (जिसका फोन प्रधानमंत्री के वाहन पर गिर गया था) भाजपा कार्यकर्ता थी। एसपीजी के लोगों ने बाद में फोन उसे वापस कर दिया।’ उन्होंने कहा कि उत्साह में यह फेंका गया और महिला की कोई गलत मंशा नहीं थी। हालांकि, हम महिला का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। यह घटना तब हुई जब मैसुरु-कोडागु के सांसद प्रताप सिम्हा, पूर्व मंत्रियों के. एस. ईश्वरप्पा और एस. ए. रामदास के साथ प्रधानमंत्री मोदी सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में एकत्र लोगों की तरफ हाथ हिला रहे थे।

Advertisement


पिछले महीने कर्नाटक के दावणगेरे में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। एक व्यक्ति प्रधानमंत्री के पास जाने की कोशिश करते समय पकड़ा गया। यह शख्स पीएम मोदी के पास जाने के लिए जैसे ही भागा वैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वीडियो में देखा गया कि जैसे ही उस शख्स ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने बीच रास्ते में उसे पकड़ लिया। बाद में सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया। मालूम हो कि इससे पहले हुबली में प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान एक बच्चा उनके करीब आ गया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button