छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर तैयारियां   प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट जनप्रतिनिधियों ने लिया स्थल का जायजा

(मुन्ना पांडेय) : लखनपुर+ (सरगुजा) :
  नगर पंचायत लखनपुर सामुदायिक भवन में पोलिंग बूथ चलो कार्यक्रम के तहत  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  के 8 जुलाई आगमन को लेकर  कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने   लूड्रा विधायक प्रीतम राम व जिला कांग्रेस कमेटी  अध्यक्ष राकेश गुप्ता पी सी सी के सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव सैयद अख्तर, दिनेश गुप्ता ,न.प. नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल मंडी सदस्य शैलेंद्र गुप्ता जिला कांग्रेस सचिव गप्पू खान न.प. विधायक प्रतिनिधि इरशाद खान मुकेश सिंह व अन्य कांग्रेसी नेता स्थल का जायजा 5  जुलाई को लिया।

दौरान निरिक्षण  एसडीओपी अखिलेश कौशिक एडिशनल एस पी विवेक शुक्ला एसडीएम बी0आर0 खांडे नगर पंचायत सीएमओ  प्रशासनिक अमला उपस्थित रहे इससे पहले दिन मंगलवार को जिला कलेक्टर   द्वारा भी  सामुदायिक भवन एवं हेली पेड स्थल साक्षरता मिनी स्टेडियम हाई स्कूल  निरीक्षण किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button