देश

मोदी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी.. इसी माह भूपेंद्र यादव और अनुराग ठाकुर को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

(शशि कोन्हेर) : जानकारी मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह में कभी भी अपनी सरकार के चेहरे में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि भाजपा और सरकार में बैठे कोई भी दिग्गज इस बारे में ना तो पुष्टि कर रहे हैं और ना ही खंडन। लेकिन जैसी की जानकारी मिल रही है इस माह के अंत तक मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का फेरबदल तय दिखाई दे रहा है।पार्टी मुख्यालय से पीएमओ तक उच्च स्तरीय बैठकों की गहमागहमी मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल का संकेत दे रही है। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम फेरबदल माना जा रहा है।


चर्चा है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर को नई और अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इसी तरह गुजरात चुनाव के रणनीतिकार माने जाने वाले सीआर पाटिल को दिल्ली में अहम भूमिका में लाया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक अभी तक ये तय नहीं है कि उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद मिलेगा या कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे। वहीं, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के लिए भी नई जगह तलाशी जा रही है।

इस फेरबदल में कौन हटेगा, कौन शामिल होगा.. नया शामिल होगा और किसका कद बढ़ेगा तथा किस का पद घटेगा इस पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button