खेल

रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाकर इतिहास लिख गए मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ

(शशि कोन्हेर) : असम के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने अपने घरेलू क्रिकेट का पहला तिहरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने खेल के दूसरे दिन पहले सेशन में 326 गेंद का सामना करते हुए यह ट्रिपल सेंचुरी पूरी की। यह घरेलू क्रिकेट में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 202 रन का था, लेकिन अब पृथ्वी इससे आगे निकल गए हैं। उन्होंने अपनी इस पारी में 43 चौके और 2 छक्के लगाए।

पृथ्वी दूसरे दिन 379 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उनकी यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने ये रन केवल 383 गेंद पर बनाए। उन्हें रियान पराग ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।


पृथ्वी शॉ की इस दमदार पारी के दम पर मुंबई की टीम दूसरे दिन असम के खिलाफ एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है। मुंबई के केवल 2 विकेट गिरे हैं और उसने 500 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए तिहरा शतक लगाने वाले 8वें बल्लेबाज बन गए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पृथ्वी ने 240 रन बना लिए थे और तीसरे दिन भी उन्होंने अपने रन बनाने का सिलसिला जारी रखते हुए 300 का आंकड़ा छू लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button