विदेश

पोप ने रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन से की हिंसा व मौत का चक्र रोकने की अपील…..

वेटिकन – पोप फ्रांसिस ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में हिंसा और मौत के चक्र को रोकने की भावुक अपील की। उन्होंने परमाणु युद्ध के खतरे की निंदा करते हुए इसे बेतुका बताया और कहा कि यदि ऐसा हुआ तो इसके बेहद गंभीर वैश्विक परिणाम होंगे।

Advertisement

सेंट पीटर्स स्क्वायर में लोगों को संबोधित करते हुए पोप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी गंभीर शांति प्रस्तावों पर विचार करने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी आह्वान किया कि वह इस युद्ध को समाप्त कराने के लिए सभी कूटनीतिक साधनों का प्रयोग करे। यह मानव जाति के हित में भी है।

Advertisement
Advertisement

यूक्रेन के चार बड़े क्षेत्रों लुहांस्क, डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया के रूस में विलय की पुतिन की घोषणा के दो दिन बाद पोप ने अपने संबोधन में कहा कि सभी देशों को अपनी संप्रभुता और अखंडता बनाए रखने का अधिकार है। उधर, यूक्रेन और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों ने पुतिन के यूक्रेन के चार शहरों के विलय के कदम की निंदा करते हुए इसे अवैध बताया था। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलेादिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनकी सेनाएं उन सभी यूक्रेनी क्षेत्रों को फिर से वापस लेने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखें, जिन्हें रूसी सेना ने कब्जा लिया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button