अम्बिकापुर

जयंती पर याद किये गये गांधी, शास्त्री- राजीव युवा मितान क्लब द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन…..

Advertisement

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर (सरगुजा) – जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायतो में 2 अक्टूबर दिन रविवार को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कांग्रेसियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों द्वारा मनाया गया। देश के महान विभूतियों को याद करते हुए उनके छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। उनके दिखाये मार्ग पर चलने संकल्प लिया गया। जयंती के अवसर पर पंचायतों में बनाये गये राजीव युवा मितान क्लब द्वारा विभिन्न पारम्परिक खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। ग्राम पंचायत लहपटरा, में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव तथा विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव के आतिथ्य में कबड्डी खो खो क्रिकेट जलेबी दौड़ मटका दौड़, दो सौ मीटर दौड़ आदि खेलों का अच्छा प्रदर्शन स्थानीय ग्रामीण खिलाड़ियों द्वारा किया गया। जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवरी में बतौर मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने कार्यक्रम में सम्मिलित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए – राज्य सरकार के मंशानुरूप संचालित युवा मितान क्लब के बारिकियों को तथा सरकार के दूसरे लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी करमा नर्तक दल पुरूष वर्ग को 5 हजार तथा महिला नर्तक दल को एक हजार रुपए नगद दिया। ग्राम पंचायत लहपटरा में मुख्य अतिथियों ने गांधी शास्त्री के छाया चित्र में भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित किया। प्रतिभागी ग्रामीण क्रिकेट खिलाड़ीयों को जंप उपाध्यक्ष सिंह देव ने बैट स्टम्प बाल, तथा फूटबाल, देकर सम्मानित किया। दूसरे खिलाड़ियों को युवा मितान क्लब पदाधिकारियों द्वारा सांत्वना पुरस्कार दी गई। सिंह देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा संचालित राजीव युवा मितान क्लब का मकसद है विलुप्त होते पारम्परिक खेलो के अस्तित्व को बचाये रखना। तथा ग्रामीण अंचल के खिलाडियो के खेल प्रतिभा को निखारना।

Advertisement


आगे पंचायतों में संचालित गौठान गोधन न्याय योजना के अलावा अन्य दूसरे योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। जनपद उपाध्यक्ष सिंह देव ने प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं दर्शक दीर्घा में उपस्थित ग्रामवासियों को आगामी दशहरा दीपावली की शुभकामनाएं दी।इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत लैगा में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह देव वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश तायल के मौजूदगी में पारम्परिक खेल कूद का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राम नरेश द्विवेदी शैलेंद्र गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश तायल वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना पांडे अशफाक खान शैलेश पांडे राम सुजान द्विवेदी उत्कर्ष पांडे मोहम्मद इरशाद खान मकसूद हुसैन अजर चौधरी ग्राम सरपंच श्रीमती शिमला देवी मितान क्लब लैगा के अध्यक्ष मुकेश यादव गौतम यादव दिनेश यादव दुर्गेश यादव लव कुमार भुनेश्वर राकेश

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button