दुर्ग

कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाया अपहरण का मामला, स्कूली शिक्षिका के किडनैप की झूठी साजिश रचने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

दुर्ग – स्कूली शिक्षिका के कथित अपहरण की साजिश का पुलिस ने कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया। महिला सुरक्षित बरामद कर ली गई है और फिरौती मांगने वाला आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार हो गया है।

Advertisement

मामला 28 नवंबर का है जब पीड़िता के पति के पास एक कॉल आया। कॉल उसकी पत्नी के मोबाइल से था और फोन पर मौजूद व्यक्ति ने दावा किया कि उसने स्कूल जा रही महिला शिक्षिका का अपहरण कर लिया है। साथ ही 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई, पैसे न देने पर महिला को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई।

Advertisement

शिकायत मिलते ही छावनी पुलिस ने अपहरण, धमकी और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और ACCU तथा अन्य पुलिस टीमों को एक्टिव किया। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से जल्द ही पुलिस की नजर एक ऑटो चालक इन्तखाब आलम पर गई, जो पिछले 2–3 साल से स्कूली बच्चों के साथ पीड़िता को भी स्कूल लाने–ले जाने का काम करता था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला से सहानुभूति बटोरकर पहले कई बार पैसे लिए थे। कर्ज और गरीबी का हवाला देकर वह उसका भरोसा जीत चुका था। इसी भरोसे का गलत फायदा उठाकर उसने झूठा अपहरण ड्रामा रचकर उसके पति से 5 लाख रुपये वसूलने की योजना बनाई।

लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई से आरोपी कुछ घंटों में ही पकड़ लिया गया। उसके पास से पीड़िता का मोबाइल, सिम और ऑटो जब्त किया गया।गिरफ्तार आरोपी इन्तखाब आलम, उम्र 42 वर्ष, सुभाष चौक केम्प-1 का निवासी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button