दो स्पा सेंटरों में देह व्यापार का भंडाफोड़….

दुर्ग जिले के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र के जुनवानी इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के अवैध धंधे का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक LE WELLNESS SPA AND SALON और LARENZO SPA नामक दो स्पा सेंटर्स में देह व्यापार चलने की सूचना पुलिस को मिली थी।
मुखबिर से मिली पक्की सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक (IUCAW) दुर्ग के नेतृत्व में महिला रक्षा टीम और स्मृतिनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों स्पा सेंटर्स में रेड की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान स्पा में कार्यरत महिला कर्मचारी और ग्राहक आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों स्पा संचालकों सहित संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ PITA एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है। पुलिस द्वारा ऐसे अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।




