बिलासपुर

गुरुनानक ढाबा के पास भीषण सड़क हादसा, युवती की मौके पर मौत, पिता गंभीर, माजदा चालक गिरफ्तार

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, बिलासपुर–रायपुर मार्ग पर गुरु नानक ढाबा के पास एक दर्दनाक हादसे में बिल्हा निवासी युवती की जान चली गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची चकरभाठा पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

नेशनल हाईवे-130 पर गुरु नानक ढाबा के पास यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब बिल्हा निवासी युवती अपने पिता के साथ सामान खरीदकर स्कूटी से घर लौट रही थी।

Advertisement

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक माजदा वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने माजदा वाहन को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है, परिजन गहरे सदमे में हैं, और हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

 

Related Articles

Back to top button