दुर्ग

साइबर ठगों के ‘म्यूल अकाउंट’ गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 23 आरोपियों को लिया हिरासत में

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना छावनी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर 23 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि ये लोग कमीशन के लालच में अपने और अन्य लोगों के बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराकर ठगी की रकम के अवैध लेनदेन में मदद कर रहे थे।

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि साइबर ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर किया जाता था। आरोपियों ने पूछताछ में कमीशन के बदले अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड समेत कई बैंकिंग और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज जब्त किए हैं।

 

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या सिम कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को न दें। ऐसा करने पर खाताधारक भी साइबर अपराध में कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button