रायपुर
रायपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने के खिलाफ PM मोदी को ज्ञापन देने निकले नेता रोके गए

रायपुर – साइंस कॉलेज ग्राउंड चौपाटी हटाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन शुक्रवार को और तेज हो गया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता काले कपड़ों में प्रधानमंत्री मोदी को ज्ञापन देने निकल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांधी मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर ही रोक दिया।
इसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहसबाजी और हल्की झूमाझटकी हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं से चर्चा की, जिसके बाद सभी कार्यकर्ता वापस लौट गए।
चौपाटी हटाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने इस कार्रवाई को जनता के हक पर हमला बताया है और आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।




