छत्तीसगढ़

नशे से होने वाले अपराध और साइबर क्राईम को रोकने पुलिस के अधिकारी भी उतरे मैदान में..

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) :  निजात अभियान के तहत नशे और साइबर से होने वाले अपराध को लेकर पुलिस अब स्कूली बच्चों को जागरूक कर रही है। अभियान को सफल बनाने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा सकर्रा गांव पहुंची और नशे से होने वाले अपराध के प्रति बच्चों को सचेत किया।

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर जिले की पुलिस पिछले कई महीनों से अपराध की रोकथाम के लिए अभियान चला रही है।इस क्रम में जिले के प्रत्येक थाने में पदस्थ प्रभारी समेत विवेचक और आरक्षक भी लोगों को जागरूक करने प्रयास कर रहे हैं। ताकि नशे सहित साइबर अपराध को रोका जा सके।

Advertisement

हिर्री थाना क्षेत्र के लगभग आधे से अधिक गांव में पुलिस जन जागरूकता फैलाने ग्रामीणों सहित स्कूलों के बच्चों को जागरुक कर रहे हैं। अभियान को सफल बनाने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, CSP कृष्ण पटेल, थाना प्रभारी हिर्री उमेश साहू और विवेचक बृजेश मिश्रा सकर्रा के स्कूल पहुंचे। जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने स्कूली बच्चों को नशे से होने वाले अपराध और साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए।

Advertisement

इस मामले में प्राचार्य का कहना है कि वास्तव में निजात अभियान के तहत बच्चों को नशे से दूर रहने की बात शुरू से बतलाई जाये। तो काफी हद तक नशे से होने वाले अपराध के प्रति समाज में बदलाव आने लगेगा।

खाकी के इस अभियान से लोग भी प्रभावित है और पुलिस का सहयोग भी कर रहे हैं। पुलिस की इस कोशिश से आम जनों का विश्वास पुलिस पर बढ़ने लगा है। अब देखना होगा कि अभियान से प्रभावित जन अपराध की रोकथाम में कितने सफल हो पाते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button