छत्तीसगढ़

दुष्कर्म के आरोपी दोनों भाजपा नेताओं, ब्रह्मानंद और शिवानंद को खोज रही है पुलिस… ब्रह्मानंद कर रहा चुनाव प्रचार तो शिवानंद घोषित हुआ फरार.. एक भाजपा का प्रत्याशी तो दूसरा भाजपा नेताओं का करीबी..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भानूप्रतापपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री ब्रह्मानंद नेताम पर लगे दुष्कर्म के आरोप का मामला पूरे प्रदेश में छाया हुआ है। जमशेदपुर में उनके खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ब्रह्मानंद को भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में खोज रही है। वही बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता और बिल्हा जनपद पंचायत के सदस्य सभापति श्री शिवानंद सराफ को भी दुष्कर्म के ही मामले में पुलिस खोज रही है।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस का आरोप है कि ब्रह्मानंद नेताम को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संरक्षण दे रहे हैं. तो वही बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लोफन्दी निवासी शिवानंद सराफ के भाजपा नेताओं से नजदीकी तालुकात जगजाहिर है। शिवानंद सराफ बेलतरा क्षेत्र के विधायक श्री रजनीश सिंह तथा बिल्हा जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के अनेक बार चुनाव जीतने वाले श्री विक्रम सिंह का बेहद करीबी और साथी है। हालांकि बेलतरा क्षेत्र के विधायक श्री रजनीश सिंह तथा बिल्हा जनपद के सभापति श्री विक्रम सिंह पर शिवानंद को बचाने का खुल्लम-खुल्ला आरोप तो नहीं लग रहा है।

Advertisement

लेकिन दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने और फरारी घोषित होने के बावजूद शिवानंद सराफ को भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक जिस तरह पद और पार्टी में बनाए रखा है वह साफ बता रहा है कि भाजपा नेताओं की सहानुभूति श्री शिवानंद शराफ के प्रति भी है। बहरहाल भानूप्रतापपुर से भाजपा के प्रत्याशी श्री ब्रह्मानंद नेताम की (चुनाव प्रचार के दौरान अथवा उसके तत्काल बाद) गिरफ्तारी लगभग तय मानी जा रही है। ठीक उसी तरह शिवानंद सराफ को भी बिलासपुर पुलिस ने फरार घोषित कर उसकी सूचना देने वाले के लिए इनाम घोषित किया है। अब देखना यही है कि भारतीय जनता पार्टी किस प्रदेश की जनता और पुलिस ब्रह्मानंद नेताम तथा शिवानंद शराफ के साथ कैसा बर्ताव करती है..?

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button