छत्तीसगढ़

पीएम नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रियों तथा फिल्म जगत के सितारों ने भी  दी…जन्मदिन की शुभकामनाएं

(शशि कोन्हेर) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है। उनके लिए देश-विदेश से शुभकामना संदेश आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत देश और दुनिया के कई दिग्गज नेताओं और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

Advertisement

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा पूरे देश में जोर शोर से मना रही है। पूरे देश में उनके जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा आज से शुरू होकर गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर तक चलेगा।

Advertisement
Advertisement


बॉलीवुड के सितारों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस मौके पर अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी पीएम मोदी को विश किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को सबसे पावरफुल इंसान बता कर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘बचपन में चाय बेचने से और एक ग्रह पर एक शक्तिशाली शख्स बनने तक…क्या अतुलनीय सफर है आपका, आपकी लंबी आयु की कामना करती हूं…, आप राम और कृष्ण की तरह पीएम मोदी अमर हैं। उनकी विरासत को कोई मिटा नहीं सकता।’

Advertisement


अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का शपथ लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे। आप अपनी शपथ की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयत्न कर रहे हैं। सालों तक करते रहेंगे। आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद। जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री मोदी जी।’

Advertisement

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर दिए गए अपने शुभकामना संदेश में लिखा, ‘आपकी दूर दृष्टि, आपकी गर्मजोशी और काम करने की आपकी क्षमता जैसी आपकी कुछ जीचें मुझे बहुत प्रेरित करती हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं नरेंद्र मोदी जी।’ अक्षय कुमार ने उनके साथ तस्वीर भी शेयर की है।


बीजेपी पूर्व सांसद और बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने भी नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ‘भगवान से आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लंबी आयु के साथ मजबूत बने रहिए नरेंद्र मोदी जी।’

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button