बिलासपुर

पर्यावरण समिति के द्वारा किया गया पौधरोपण…..

(इरशाद अली संपादक) : बिलासपुर – शहर से लगे गांव महमंद में पर्यावरण समिति के द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। आपको बता दें कि यह पर्यावरण समिति प्रत्येक रविवार को अपने निश्चित स्थान जहां तय करके रखते हैं आस पास के गाँव मे पौधा रोपण का काम करते हैं। इसके अलावा पर्यावरण समिति में जितने भी सदस्य हैं उनके जन्म उत्सव पर पौधारोपण का कार्य किया जाता है। आज समिति के सदस्य सनकुमार सुर्या एवं महेश साहू के जन्मदिन पर ग्राम महमंद में पौधा रोपण किया गया। छत्तीसगढ़ पर्यावरण समिति अपने संगठन को पूरे जिले में विस्तार कर रही है। और जिले स्तर पर संगठन करते आ रही है ताकि आने वाले समय पर पर्यावरण को बचाया जा सके साथ ही साथ शादी विवाह कार्यक्रम में नव दम्पति से भी पौधारोपण कराते हैं पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया जाता हैं। यह समिति 5 फीट से बड़े पौधे लगाती हैं ताकि पौधे के रखरखाव में ज्यादा दिक्कत ना हो और जिनके यहां लगाते हैं उनसे अनुरोध करते हैं कि आप अपने पौधे को अपने बच्चे की तरह संभालिए। यह समितिअभी तक 1500 से ज्यादा पौधे लगा चुकी है। और पौधे को पेड़ बनाने के लिए वचन बद्ध है। आज के पेड़ लगाओ कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सूर्या भी मौजूद थे।

Advertisement

इस अवसर पर जिनका जन्मदिन था सनकुमार सुर्या और महेश साहू के अलावा ओमप्रकाश सुर्या डॉ सुखाऊँ निसाद बेद राम निर्मलकर सुनील भोई तिलक साहू जगत रजक अमित रजक लवकुमार गीता विश्कर्मा जगदेव रजक विक्की निर्मलकर आदि पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button