देश

पीयूष जैन के घर मिले 107 करोड़ और, 25 किलो सोना व 250 किलो चांदी भी…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कानपुर – कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घरों से दौलत मिलने का सिलसिला जारी है। पहले कानपुर से 177 करोड़ रुपए नगद मिले, तो अब उनके कन्नौज वाले घर में भी खजाना मिला है। यहां रविवार को तीसरे दिन भी जैन के घर और फैक्ट्री में सीजीएसटी और आईटी की सर्चिंग जारी है। शनिवार देर रात मकान में एक तहखाना भी मिला।
इसमें 250 किलो चांदी और 25 किलो सोने की सिल्लियां बरामद हुई हैं। चांदी की कीमत करीब पौने 2 करोड़ और सोने की कीमत साढ़े 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। साथ ही टीम को 107 करोड़ और मिले हैं। अब तक कुल मिलाकर 284 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। पुलिस कारोबारी के दोनों बेटे प्रत्यूष जैन और प्रियांश जैन के साथ अन्य कारखानों की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

सूत्रों ने बताया कि तहखाने में नोटों से भरे 9 बोरे भी मिले हैं। इसमें ज्यादातर नोट दो हजार के हैं। बाकी 500 रुपए के नोट हैं। अभी इन्हें गिना नहीं जा सका है। नोट गिनने के लिए कानपुर से 7 मशीनें मंगाई गई हैं। इसके साथ ही बैंक अफसरों को भी बुलाया गया है। हालांकि माना जा रहा है कि यह 50 करोड़ के करीब की नगदी है। एक झोले में सिर्फ चाभियां मिली हैं। कानपुर के बाद कन्नौज में जैन के घर से मिल रही नगदी और जेवरात की बरामदगी देखकर अफसर दंग हैं।

Advertisement


आईटी टीम को अब तक जैन के कन्नौज में तीन घर और फैक्ट्री का पता चला है। चारों जगह टीम सर्चिंग कर रही है। घरों की दीवारों में इतने गोपनीय लॉकर और अलमारियां बनी हैं कि इन्हें खोजना अफसरों के लिए मुश्किल है। इस कारण रविवार सुबह लखनऊ से आर्किटेक्ट इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया है। करोड़ों रुपए और सोना मिलने की जानकारी पर मौके पर कई थानों की फोर्स को भी लगा दिया गया। टीम के अधिकारियों की मांग पर पीएसी भी तैनात कर दी गई है।
कन्नौज में छापेमारी के दौरान टीमों को घर पर फिंगर प्रिंट वाले कई लॉकर मिले हैं। ये लॉकर इतने मजबूत हैं कि इन्हें तोडऩे में भी काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है। अब पीयूष जैन और उनके बेटे प्रत्यूष के फिंगर प्रिंट से ही इन लॉकर को खोला जाएगा। इससे पहले पीयूष को गोपनीय जगह रखकर पूछताछ की जा रही थी। कैश और जेवरात के साथ ही कानपुर से लेकर कन्नौज, लखनऊ, गुजरात समेत कई जगह करोड़ों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। छापेमारी में शामिल इन सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही एक-एक संपत्ति को वेरिफाई भी कराया जा रहा है कि मौजूदा समय में वहां कौन रहता है और क्या स्थिति है।

Advertisement


बता दें कि कानपुर से मिले 177 करोड़ और कन्नौज से जिस तरह से लगातार पैसा और सोने-चांदी बरामद हो रहे हैं। उससे ये साफ है कि पीयूष जैन के पास से कुल 250 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की रकम बरामद हो सकती है। ये देश में डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस की ओर से की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।


कन्नौज में कार्रवाई को अंजाम देने के लिए करीब 30 अधिकारियों को लगाया गया है। रेड फिल्म की तरह दीवारों को भी खंगाला जा रहा है। हर तरफ पैसा ही पैसा बरामद हो रहा है। यहां भी घरों में सेफ्टी के पूरे इंतजाम किए गए हैं। लोहे के हैवी दरवाजे लगे हैं। एक-एक दरवाजे में तीन-तीन लॉक लगे हैं। कई दरवाजों को खोलने में टीम को 2 घंटे तक लगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button