देश

भगवंत मान ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, कहा : जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया….!

Advertisement

चंडीगढ़ – पंजाब राज्य को बुधवार को भगवंत मान के रूप में आप पार्टी का नया मुख्‍ममंत्री मिल गया है। भगवंत मान ने आज मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला जिसके बाद राज्‍य में पहली बार आप पार्टी की सरकार बनी है।

Advertisement
Advertisement

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ लेने के बाद भगत सिंह के हवाले से कहा, “इश्क करना सबका पैदाइशी हक है क्यों ना इस बार वतन की सरजमीन को महबूब बना लिया जाए।”

Advertisement

पंजाब के नवनिर्वाचित सीएम ने शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित विधायकों को नसीहत दी उन्‍होंने कहा सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अभिमान न करने की अपील हैं। इसके साथ उन्‍होंने कहा हमें उन लोगों का भी सम्मान करना होगा जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। मैं आप सभी को और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं। बता दें भगवंत मान ने अपने गांव खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर भगवंत मान ने सभी को बसंती पगड़़ी पहनकर आने के लिए कहा था। श्‍पाप ग्रहण के मौके पर आम आदमी पार्टी संस्‍थापक और दिल्‍ली के मुख्‍मयमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्‍ली उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया भी बसंती रंग की पगड़ी पहने नजर आए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button