छत्तीसगढ़बिलासपुर

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दैहिक शोषण,आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

बिलासपुर : बिलासपुर में 16 साल की लड़की से रेप करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने पहले नाबालिग लड़की से दोस्ती की। इसके बाद उसे प्यार में फंसाकर शादी करने का वादा किया। दो दिन पहले युवक उसे भगाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के लालपुर क्षेत्र औराबांधा निवासी सीताराम साहू सब्जी व्यापारी है। वह सिरगिट्‌टी क्षेत्र में परिवार के साथ रहता है। उसका 21 साल का बेटा संजू साहू है, जो पढ़ाई करता है और उसके साथ सब्जी का धंधा करता है। करीब साल भर पहले संजू ने मोहल्ले के ही 16 साल की लड़की से दोस्ती की। लड़की पहले स्कूल में पढ़ती थी और पढ़ाई छोड़ दी है। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। इस दौरान संजू साहू ने उससे प्यार का इजहार किया और लड़की भी उसकी बातों में आ गई।

Advertisement

शादी करने का वादा कर भगाया और किया दुष्कर्म
इस दौरान संजू साहू ने उससे शादी करने का वादा किया। दो दिन पहले संजू साहू उसे अपने साथ भगाकर ले गया। इधर, लड़की के बिना बताए गायब होने से परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अपने परिचित और रिश्तेदारों के यहां भी उसकी खोजबीन की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। तब घबराए परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। इस दौरान पुलिस ने अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि संजू साहू उसे भगाकर ले गया है। तब पुलिस ने संजू को कानन पेंडारी में पकड़ लिया। उसके साथ लड़की भी मिल गई।

Advertisement

लड़की के बयान से दुष्कर्म का खुला राज
पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया, तब पता चला कि संजू साहू उसे भगाकर ले गया था। इस दौरान उसने लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया है। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजू साहू के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button