देश

जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में हुआ प्रदर्शन…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय में रोष है। जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन जारी है।

Advertisement
Advertisement

इस क्रम में दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और हावड़ा के साथ ही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, लखनऊ और प्रयागराज में भी प्रदर्शन जारी है।देश की अधिकांश मस्जिदों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

Advertisement

समुदाय विशेष की मांग है कि नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस क्रम में देश की राजधानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन जारी है। हालांकि शाही इमाम ने कहा, ‘ऐसे किसी विरोध प्रदर्शन के लिए एलान नहीं किया गया था।’ जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नूपुर शर्मा और बाकी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button