अम्बिकापुर

दीपावली पर लोगों ने जलाये खुशियों के दीप रहा आतिशबाजी का खूबसूरत नजारा…..

Advertisement

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर- (सरगुजा) – अंधेरे पर उजाले के विजय का प्रतीक दीपावली नगर सहित आसपास ग्रामीण इलाकों में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। धनतेरस तथा नरक चतुर्दशी के बाद सभी तबके के लोगों ने दीपावली मनाया इस मौके पर मां लक्ष्मी सरस्वती गणेश के पूजा अर्चना कर आशिष प्राप्त किये। दीपावली पर देर रात तक आतिशबाजी होता रहा। घरों में बेल बूटे रंगबिरंगे बिजली झालर करीने से सजाये गये दीपमालाओं का खूबसूरत नजारा नजर आया। हर तरफ दीपोत्सव की धूम रही। देर रात तक पटाखों के फटने के आवाज फिजा में गूंजता रहा। चारों ओर आकर्षक रौशनी में नगर ही नहीं गांव के गांव डुबे रहे।

Advertisement
Advertisement

पौराणिक मान्यतानुसार कार्तिक मास के कृष्णपक्ष अमावस्या तिथि को दीपावली मनाया जाता है इस रात मां लक्ष्मी सरस्वती श्रीगणेश सिद्ध बुद्धि कुबेर आदि दैवीय शक्तियों के पूजा आराधना किये जाने प्रथा रही है । इसका दूसरा पहलू यह भी है कि अन्धेरे अर्थात अधर्म से सत्य धर्म यानी प्रकाश की ओर अग्रसर होना। जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली के लिए ऐश्वर्य के देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना किया जाना । शायद इन्हीं मान्याताओ को लेकर भक्तों ने मां लक्ष्मी के अनुष्ठान पूरे विधिविधान से किये। दीपावली धूमधाम से मनाया गया। गांव कस्बों में सप्ताह भर तक दीपावली मनाया जाता है यह सिलसिला जारी है। हिन्दू समाज में पूरे कार्तिक माह को दीपावली के रूप में मनाया जाता है। दीपावली, छठ, तुलसी विवाह देवउठनी, के अलावा कार्तिक पूर्णिमा पर्व शामिल होते हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button