अंतरराष्ट्रीय

नहीं रहे फुटबाल के ‘द किंग’ पेले, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : ब्राजीलिया :  ब्राजील के महान फुटबालर पेले (Pele) का 82 वर्ष की उम्र में गुरुवार को यहां निधन हो गया। वह 2021 से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे और विगत एक माह से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें 29 नवंबर से साओ पाउलो में अल्बर्ट आइंस्टीन इजराइली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisement
Advertisement

पेले किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन की बीमारी से भी जूझ रहे थे। तीन बार के विश्व कप विजेता पेले के निधन की आधिकारिक जानकारी उनके परिवार वालों ने दी है। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर निधन की जानकारी देते हुए लिखा, ‘हम जो कुछ भी हैं, वह आपकी बदौलत हैं। हम आपको असीम प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।’

Advertisement

तीन बार विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे पेले फुटबाल के इस शताब्दी के सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक थे। उनके एजेंट जो फ्रैगा ने उनके देहांत की पुष्टि की। दो दशकों तक उन्होंने ब्राजील की राष्ट्रीय टीम और ब्राजील के क्लब सैंटोस में सेवाएं दी र्थी। उन्होंने इस खेल और ब्राजील का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया था। उन्होंने ब्राजील को फुटबाल जगत में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

Advertisement

1958 में पहली बार लिया था विश्व कप में हिस्सा
द किंग के नाम से मशहूर पेले ने 17 वर्ष की उम्र में 1958 में स्वीडन में पहली बार विश्व कप में हिस्सा लिया था। फाइनल मैच में मेजबान देश के विरुद्ध दो गोल दागने वाले पेले को साथी खिलाड़ियों ने जीत के बाद कंधे पर उठा लिया था। ब्राजील ने यह मैच 5-2 से जीता था। इसके अगले विश्व कप में चोट के कारण वह केवल दो मैच ही खेल सके। हालांकि, ब्राजील फिर भी चैंपियन बना था। 1970 में मेक्सिको में खेला गया विश्व कप पेले के जीवन का यादगार टूर्नामेंट बन गया।

उन्होंने इस विश्व कप के फाइनल में एक गोल करने के अलावा कार्लोस अल्बर्टो को पास देकर गोल करने में मदद भी की थी। ब्राजील ने यह फाइनल 4-1 से जीता था। सुनहरे पीले रंग की ब्राजीली जर्सी और उसपर अंकित 10, पेले की प्रशंसकों के बीच पहचान बन गई थी। मैदान पर चपलता, गेंद पर नियंत्रण और खिलाड़ियों को चकमा देने की क्षमता पेले को अन्य खिलाड़ियों से अलग करती थी। उन्होंने मैदान पर अपनी एक अलग शैली विकसित कर ली थी जिसमें गति की सबसे अहम भूमिका थी। ब्राजील के सांबा नृत्य की तरह उनका खेल मैदान में उनके देश का

तीन बार ब्राजील को बनाया विश्व चैंपियन 
पेले ने 1958, 1962 और 1970 के विश्व कप में ब्राजील को जीत दिलाई थी। साथ ही 77 गोल के साथ टीम के सर्वकालिक प्रमुख स्कोरर में से एक रहे थे। हाल ही में संपन्न हुए फीफा विश्व कप में नेमार ने पेले के रिकॉर्ड की बराबरी की।

ब्राजील के पेले ने 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया और उन्होंने ब्राजील के लिए खेलते हुए 92 मैचों में 77 गोल करके टीम के सर्वकालिक प्रमुख गोलस्कोरर के रूप में अपना करियर समाप्त किया।

पेले तीन बार फीफा विश्व कप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। ब्राजीलियाई क्लब सैंटोस का प्रतिनिधित्व करते हुए 659 मैचों में 643 गोल किए। अपने फुटबॉल करियर के अंतिम दो वर्षों में, पेले ने यूएस में न्यूयॉर्क कॉसमॉस के लिए भी खेला।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button