कोरबा

मरीजों को मिले सर्व सुविधा युक्त ईलाज : डॉ महंत….


(कमल वैष्णव) : पाली/ कोरबा – समाज के हर वर्ग के लोगों को सर्व सुविधा युक्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसी कड़ी में स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में डिजिटल एक्सरे मशीन और सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण करते हुए विस अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकाधिक लाभ और निशुल्क इलाज दिलाने सरकार प्रयासरत है। जो सुविधाएं निजी अस्पतालों या बड़े शहरों में हजारों रुपए खर्च करने के बाद मिलता है वहीं अब सर्व सुलभ और निशुल्क उपलब्ध होने लगा है। इससे त्वरित इलाज उपचार मिलेगा।विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने कहा कि पाली तानाखार विस के पोड़ी उपरोड़ा और पाली स्थित chc तथा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं को दुरुस्त करने यथा सम्भव प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, छग श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ठाकुर,मनोज चौहान,कांग्रेस जिला महामन्त्री दीपक सोनकर, मंडी अध्यक्ष राम नारायण कश्यप,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत लाल,सुरेश गुप्ता,अनिल गुप्ता, नपं अध्यक्ष उमेश चंदा, नपं उपाध्यक्ष विनय सोनकर,बी एम ओ डॉ रात्रे ,सोना ताम्रकार, गणराज सिंह कंवर, सत्यनारायण श्रीवास, प्रवीण सिंह चिंटू ,श्रीकांत सोनकर ,पिंटू अग्रवाल, सावित्री श्रीवास ,आगर दास आदि अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारी, नागरिक गण, स्वास्थ्य कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button