कोरबा

हवा में लटका झूला कोरबा में मची अफरा-तफरी….

(शशि कोन्हेर) : कोरबा :  बुधवारी बाजार में लगे डिजनीलैंड मेला में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब रेंजर झूला बेकाबू होकर तेज रफ्तार में चलने लगा। अचानक आई खराबी की वजह से झूला 45 फीट उपर लटक गई और उसमें बैठे लोग उल्टे आसमान में लटके रहे।

Advertisement

इस घटना को नगर निगम के अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए डिजनीलैंड मेला को बंद करा दिया है। हर वर्ष गर्मियों की छुट्टी में मेला लगता है। कोरोना काल की वजह से पिछले दो साल से मेला नहीं लग रहा था।

Advertisement

इस बार करीब 25 दिन पहले डिजनीलैंड के नाम से मेला संचालित हो रहा था। यहां बच्चों के लिए कई रोमांचकारी झूले भी लगे हैं। इन दिनों यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। शनिवार को रात करीब आठ बजे रेंजर झूला में बैठे करीब 25 लोगों का कलेजा मुंह को आ गया।

Advertisement

दरअसल निर्धारित डिग्री में घूमने वाला यह झूला बेकाबू हो गया और तेज गति में चलते हुए तार टूट जाने की वजह से झूला आसमान की ओर जाकर अटक गया। बताया जा रहा है कि झूले में बैठने वालों का हाथ पैर बंधा होता है और सुरक्षा की दृष्टि से राड भी लगा रहता है।

Advertisement

करीब 15 मिनट तक झूला उपर लटका रहा और लोगों कीसांसे अटकी रही। किसी तरह झूला का सिस्टम ठीक किया गया तो वह नीचे पहुंचा, तब जाकर जान में जान आई।

Advertisement

इसघटना की वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया और देखते ही देखते इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया।नगर निगम के अधिकारियों तक यह बात पहुंच गई। निगम के संपदा अधिकारी श्रीधर बनाफर ने बताया कि नगर निगम के शर्तों का उल्लंघन हुआ है। झूले की अनुमति किसी भी तरह की घटना नहीं होने के शपथ पर प्रदान की जाती है।

यह सुखद ही संयोग है कि झूला खराब होने की वजह से कोई अनहोनी नहीं हुई। मीना बाजार के संचालक को नोटिस जारी कह दिया गया है। मीना बाजार का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। रविवार से मीना बाजार की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।

देखिये वीडियो….👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button