बिलासपुर

पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय को मिला, NAAC से A+ ग्रेडिंग….

Advertisement

बिलासपुर – NAAC, बैंगलोर के द्वारा गठित पाँच सदस्यीय टीम नें दिनाँक 11 से 13 अप्रैल तक विश्वविद्यालय का निरिक्षण किया। उन्होंने इस निरिक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के अकादमिक विभागों, पाठ्य सामग्री वितरण केन्द्र, क्षेत्रीय सेवा प्रभाग, परीक्षा एवं गोपनीय, वित्त, स्थापना / प्रशासन यदि विभागों का निरीक्षण किया।

Advertisement
Advertisement
विवि कुलपति प्रो. वंश गोपाल सिंह

इसके अतिरिक्त टीम ने वि.वि. परिसर के अन्य भौतिक संसाधनों यथा छात्रावास, गेस्ट हाउस, प्रेस, केन्टिस, हेलीपेड तथा अधिकारी-कर्मचारी आवास का निरीक्षण किया।

Advertisement

टीम के द्वारा विश्वविद्यालय के अकादमिक विभागों के कार्यो, प्रशासनिक व्यवस्था एवं उपलब्ध संसाधनों पर प्रसन्नता जाहिर की गई। टीम ने विश्वविद्यालय के चार क्षेत्रीय केन्द्र अंबिकापुर बिलासपुर रायपुर एवं दुर्ग सहित छः से अधिक अध्ययन केन्द्रो का निरीक्षण’ किया गया। क्षेत्रीय केन्द्रो एवं सहययन केन्द्रों में उपलब्ध अकादमिक एवं भौतिक संसाधनों पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। ज्ञातव्यात हो कि वि.वि. के 7 क्षेत्रीय केन्द्र एवं 138 अध्ययन केन्द्र है। टीम ने वि.वि. निरीक्षण के अंतिम दिवस 13 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट नैक को सौंपी। आज नैक के द्वारा क्रॉलिंग परिणाम घोषित करते. हुए वि.वि. को A+ ग्रेड प्रदान किया है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ में A+ ग्रेडिंग प्राप्त करने वाला यह पहला विवि. है साथ ही देश भर के 14 राज्य मुक्त विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हो गया है। विवि के कुलपति प्रो. बंश गोपाल सिंह ने इस अभुतपूर्व सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है तथा वि.वि. के समस्त अधिकारियो, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button