देश

कुशीनगर में फहरा पाकिस्तानी झंडा…तो बिजनौर में तिरंगा बांटने पर दंपत्ति को मिली सर-धड़ से अलग करने की धमकी

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – देश की आजादी के 75 वर्ष के जश्न के बीच में प्रदेश में देश विरोधी जीव भी सक्रिय हो गए हैं। कुशीनगर में जहां कुछ लोगों ने पाकिस्तान का झंडा फहराया तो बिजनौर में तिरंगा बांटने के अभियान में लगी एक महिला को सिर धड़ से अलग करने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने पत्र के नीचे आइएसआइ लिखा है।

Advertisement

बिजनौर के किरतपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला और उसके पति 13 तथा 14 असग्त को घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के कार्यक्रम में लगे थे। दंपती काफी जोश में हर घर जाकर तिरंगा झंडा बांट रहे थे। इसी दौरान उनके घर के बाहर किसी से कागज चिपकाया। घर घर झंडा बांटने पर सिर तन से अलग करने का तुगलकी फरमान का पर्चा चिपका था। यह पर्चा मिलते ही परिवार के लोग काफी दहशत में आ गए हैं। इसी प्रकार के दो पर्चे और चिपके मिले।

Advertisement
Advertisement

बिजनौर के मोहल्ला बुद्धूपाड़ा निवासी शशि आंगनबाड़ी कार्यकता हैं। उनके पति अरुण कश्यप उर्फ अन्नु होटल चलाते हैं। शनिवार को दोनों ने अपने मोहल्ले में घर-घर जाकर झंडा वितरित किया था।

Advertisement

रविवार सुबह उनके घर के बाहर एक पर्चा चिपका मिला। जिसमें लिखा था की अन्नु तुझे बहुत घर-घर तिरंगा देने की बहुत खुशी है। तेरा भी सिर तन से अलग करना पड़ेगा। इसी के नीचे लिखा था आईएसआई के साथी। इसी प्रकार के दो पर्चे और घर के सामने ठेली पर तथा एक चाय की दुकान पर भी चिपका मिला। तीनों में नाम अन्नु ही लिखा था।

Advertisement

अरुण कश्यप का कहना है कि जिसने भी ऐसी हरकत की है वो जल्द पुलिस की गिरफ्त में होना चाहिए। पीड़ित ने यह भी बताया कि उनका परिवार दहशत के कारण घर से नहीं निकल पा रहा है। धमकी के बाद अरुण कश्यप का पूरा परिवार छोटे से कमरे में कैद हो गया है। परिवार की आंखों और चेहरे पर खौफ व दहशत की लकीरें साफतौर से देखी जा सकती है।

पुलिस प्रशासन ने परिवार के घर पर सुरक्षा मुहैया करा दी है। इसके साथ ही साथ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

बिजनौर एसपी सिटी डाक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ की अगुवाई में कई पुलिस की टीम लगाकर अन्य लोगों की जांच की जा रही हैं। जो भी तथ्य सामने आएगा प्रभावी तरीके से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button