विदेश

‘पाकिस्तान है दुनिया का सबसे खतरनाक देश’, बाइडन बोले- परमाणु हथियार होना दूसरों के लिए नुकसानदेह

वाशिंगटन – अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पाकिस्तान को दुनिया को सबसे खतरनाक देशों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास बिना किसी मदद के परमाणु हथियार मौजूद हैं।

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने की टिप्पणी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये टिप्पणी लॉस एंजिल्स में एक कार्यक्रम के दौरान की। इस दौरान उन्होंने चीन और रूस दोनों को फटकार लगाई। दरअसल, जो बाइडन, चीन और रूस के संबंध में अमेरिकी विदेश नीति के बारे में बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर टिप्पणी की। बाइडेन ने कहा कि वह पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश मानते हैं।

Advertisement
Advertisement

जो बाइडन ने क्या कहा
व्हाइट हाउस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यक्रम में बाइडन ने कहा कि जिनपिंग एक ऐसा शख्स है, जिसे लगता है कि उनके पास बहुत सारी समस्याएं हैं। हम इसे कैसे संभाल सकते हैं? रूस में जो हो रहा है उससे हम कैसे निपटेंगे? और मुझे लगता है कि शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक पाकिस्तान है।

Advertisement

शहबाज सरकार के लिए किसी झटके से कम नहीं ये टिप्पणी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पाकिस्तान पर ये टिप्पणी अमेरिका के साथ संबंध सुधारने के शहबाज शरीफ सरकार के प्रयास के लिए एक झटके के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि, राष्ट्रपति जो बाइडन की ये टिप्पणी अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जारी होने के दो दिन बाद आई हैं। 48 पन्नों के इस दस्तावेज में पाकिस्तान का जिक्र नहीं है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button