देश

BREAKING : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की एकतरफा जीत, शशि थरूर ने दी बधाई……

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की एकतरफा जीत हुई है। राहुल गांधी की जिद के कारण गैर कांग्रेसी को अध्यक्ष पद देने के लिए हुए इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर इन दोनों के बीच मुकाबला था। आज मतगणना के बाद घोषित हुए चुनाव परिणामों में मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद पर एकतरफा जीत हासिल करने में सफल हुए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7,897, जबकि शशि थरूर को 1,072 वोट मिले हैं.

Advertisement
Advertisement

22 वर्षों बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वे इस चुनाव के परिणामों को लेकर कांग्रेसजनों की तरह ही पूरे देश में खासी जिज्ञासा थी। आज चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही कांग्रेस के नेताओं में मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देने वालों का तांता लग गया। चुनाव में उनके खिलाफ खड़े सांसद शशि थरूर ने भी चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद श्री खड़गे को बधाई देते हुए कहा है कि वह सफलतापूर्वक अपने कार्य का संचालन करेंगे इसका उनको भरोसा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button