छत्तीसगढ़

अधिवेशन के अंतिम दिन, राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा जमकर निशाना..…कहा – हमारी पार्टी सत्याग्रही और भाजपा सत्ताग्रही

Advertisement

रायपुर – कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन का आज तीसरा और आखिरी दिन है। राहुल गांधी ने आखिरी दिन अधिवेशन को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला, भारत जोड़ो यात्रा से मैंने बहुत कुछ सीखा है। वहीं, अधिवेशन का समापन रविवार को दोपहर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के साथ होगा।

Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया
भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा, “मैं सोचता था कि फिट हूं, 20-25 KM चल लूंगा, लेकिन यात्रा शुरू होते ही घुटने का पुराना दर्द लौट आया और 10-15 दिनों में मेरा अहंकार खत्म हो गया। भारत माता ने मुझे संदेश दिया- तुम अगर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने निकले हो तो दिल से अहंकार मिटाओ, वर्ना मत चलो।

Advertisement

राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “हम हैं सत्याग्रही और भाजपा सत्ताग्रही है। वे लोग सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मैंने अदाणी से कहा कि वो 106 नंबर से 2 पर कैसे पहुंचे। नरेंद्र मोदी जी अदाणी के प्लेन में आराम कर रहे हैं, रिश्ता क्या है, तो सभी भाजपा नेता उनकी रक्षा करने लग गए। कहते हैं जो अदाणी पर आक्रमण करता है, वो देशद्रोही है।”

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, “मैंने संसद में एक उद्योगपति के खिलाफ मोर्चा खोला। मैंने एक फोटो दिखाई, जिसमें मोदीजी अदाणी के साथ प्लेन में बैठे हैं। मैंने पूछा रिश्ता क्या है, तो भाजपा सरकार के सभी मंत्री अदाणी की रक्षा करने लग गए। अदाणी पर हमला करने वाला देश द्रोही और अदाणी देशभक्त बन गए। भाजपा और संघ उस व्यक्ति की रक्षा कर रहे हैं, सवाल ये है कि रक्षा क्यों कर रहे हैं। ये जो शेल कंपनियां हैं, हजारों करोड़ रुपया हिंदुस्तान भेज रही हैं, ये किसकी हैं, इसमें किसका पैसा है, जांच क्यों नहीं हो रही है, जेपीसी क्यों नहीं बन रही है।”

कांग्रेस तपस्वी लोगों की पार्टी है। चार महीने की तपस्या से बहुत अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इस तपस्या को बंद नहीं होने देना है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इस तपस्या में शामिल होंगे और अपना खुन-पसीना देश को देंगे। तपस्या में खड़े होते ही पूरा देश तपस्या में खड़ा होगा क्योंकि ये देश तपस्यी का है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button