छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने पर पूर्व प्रदेश प्रभारी ज्ञान सिंह राजपाल ने मतदाताओं का आभार व्यक्त कर कही ये बात….

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : भाजपा सरकार बनने से राज्य का चहुमुखी विकास होगी, भारी मतो से विजयी होने पर छ.ग. भाजपा पूर्व प्रदेश प्रभारी ज्ञान सिंह राजपाल ने प्रदेश के प्रत्याशियों को जीत दिलाने का श्रेय तथा सरकार बनाने में प्रमुख रूप से प्रदेश के विधानसभा वार के शक्ति केन्द्र प्रभारी संयोजक सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सचिव, बुथ कमेटी पन्ना प्रभारी सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की।

Advertisement
Advertisement

भाजपा प्रदेश के पूर्व प्रभारी ज्ञान सिंह राजपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह जीत कांग्रेस के पांच साल के आतंक का परिणाम है। सभी वर्ग के लोग कांग्रेस से परेशान थे, त्रस्त थे। प्रदेश के कर्मचारी एवं अधिकारियों में भी गुस्सा था। अराजकता का माहौल था। कांग्रेस ने छत्तीस वादों में एक वादा पूरा नहीं किया। गंगा जल हाथ में लेकर झूठे वादे कर गंगा जल का अपमान किया। परिणाम स्वरूप प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया !

Advertisement

राजपाल जी ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद अब पूरे प्रदेश के हर क्षेत्र में बिना भेदभाव का चहुंमुखी विकास होगा। डबल इंजन की सरकार केन्द्र में माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तथा राज्य में सरकार बनने से अब विकास में बाधा नहीं होगी सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास के सबके प्रयास से आने वाले वर्ष में नगरीय एवं पंचायत चुनाव होने है जिसमें नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर निगम एवं जनपद पंचायतों, जिला पंचायतों के चुनाव में जनता के आशीर्वाद से भाजपा के अध्यक्ष बन जाने से चार इंजन की सरकार बन जायेगी।

Advertisement

इस चुनाव में प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की ऐतिहासिक विजय रैली में भी मोदी ने गारंटी दी कि अब भाजपा की सरकार छ.ग. में पुनः विकास की गाथा लिखेगी। धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य, तेंदूपत्ता खरीदी, आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित सभी वादों की गारंटी प्रधानमंत्री जी ने जनसमा में दिया।

छ.ग. प्रदेश सहित कोरबा जिला के मतदाताओं को भारी मतों से विजय दिलाने पर हम आभार व्यक्त करते है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button