राजनांदगांव

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किसानों, कृषि मजदूरों, पशुपालकों और महिला समूहों को 1804.50 करोड़ रूपए की मिली सौगात…..कार्यक्रम में राजनांदगांव के प्रभारी मंत्री रहे मौजूद

Advertisement

(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और गौठानों से जुड़ी समूह की महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि का सीधे उनके बैंक खातों में अंतरण किया। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर से लेकर सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ आयोजित हुआ।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार की सबके लिए न्याय की मंशा के अनुरूप राज्य में संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण के इस कार्यक्रम में सभी जिलों से मंत्रिगण, संसदीय सचिव, विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि, किसान, मजदूर, समूह की महिलाएं और ग्रामीण जन ऑनलाइन शामिल हुए।

Advertisement

राजनांदगांव में प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। यहाँ भी मंच पर बैठने नही बुलाये जाने पर पूर्व मंत्री व उनके पुत्र ने नाराजगी जाहिर की बाद में उन्हें कुछ नेताओं ने जबरदस्ती ले जाकर मंच पर स्थान दिया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के तहत 13 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि का अंतरण गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला समूह के बैंक खातों में किया। इस राशि को मिलाकर कुल 250 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान पूरा हो गया है, जिसमें गोबर विक्रेताओं को 140 करोड़ 71 लाख गौठान समितियों को 63 करोड़ 92 लाख रुपए तथा महिला समूहों को दी गई लाभांश राशि 45 करोड़ 77 लाख रुपए शामिल है।

बाईट – अमरजीत भगत, प्रभारी मंत्री राजनांदगांव

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button