छत्तीसगढ़

“भारत जोड़ो यात्रा” की वर्षगांठ पर 7 सितंबर को कांग्रेस का विशेष आयोजन… मंत्री शिव डहरिया भी रहेंगे मौजूद

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ,सांसद श्री राहुल गांधी  की “भारत जोड़ो पदयात्रा” की पहली वर्षगांठ 7 सितम्बर को मनाई जाएगी। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष श्री विजय पांडे ने बताया कि
श्री राहुल गांधी जी  ने 7 सितम्बर 2022 को  कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो पदयात्रा का  आगाज किया था। ,जो लगभग 4081 किलोमीटर ,  12 राज्य , 2 केंद्रशासित राज्य, 75 जिले ,76 लोकसभा क्षेत्र होते हुए  136 दिनों में कश्मीर  पहुची थी। ,यह भारत के इतिहास में किसी नेता द्वारा की गई सर्वाधिक लंबी पदयात्रा है।

इस ऐतिहासिक भारत जोड़ो पदयात्रा की वर्षगांठ पर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर / ग्रामीण ) द्वारा 7 सितम्बर को शाम 4.30 बजे ,देवकीनन्दन चौक से गांधी प्रतिमा जूना बिलासपुर तक  भारत जोड़ो ” पदयात्रा ”  निकाली जाएगी एवं भारत जोड़ो सम्मेलन किया जाएगा।

भारत जोड़ो
पदयात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।
अतः सभी कांग्रेसजन भारत जोड़ो पदयात्रा में सादर आमंत्रित है। यह जानकारी ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button