छत्तीसगढ़

11 नवंबर को भगतसिंह प्रतिमा जगमल चौक से निकलकर नेहरू चौक तक जाएगी, भाजपा की विशाल महतारी हुंकार रैली…भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन से मांगी अनुमति

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  भारतीय जनता पार्टी की 11 नवंबर को बिलासपुर में विशाल महतारी रैली निकलेगी। इस रैली में प्रदेश  भर से भाजपा महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगी। यह रैली 11 नवंबर को जगमल चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा के पास से निकलेगी।

Advertisement

और वहां से गांधी चौक जूना बिलासपुर शास्त्री चौक कोतवाली चौक, गोल बाजार सदर बाजार, देवकीनंदन चौक और अगर मुख्य मार्ग से होते हुए नेहरू चौक में पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। इसके बाद रैली में शामिल भाजपा नेत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेगा।

Advertisement
Advertisement

आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत आदि नेताओं ने कलेक्टर से मिलकर इस महतारी हुंकार रैली तथा रैली मार्ग तथा प्रस्तावित पार्किंग स्थल की जानकारी दी।

Advertisement

इन नेताओं ने कलेक्टर से इस रैली की अनुमति और इसी तरह ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button