देश

हिजाब विवाद को लेकर, मद्रास उच्च न्यायालय की टिप्पणी.. राष्ट्र सर्वोपरि है कि धर्म..?

(शशि कोन्हेर) : चेन्नई – हिजाब से जुड़े बढ़ते विवाद को लेकर मद्रास उच्च न्यायालय ने देश में धार्मिक असौहार्द्र पैदा करने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई और हैरानगी प्रदर्शित करते हुए कहा कि, क्या प्रमुख है राष्ट्र या धर्म..? कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर पीठ ने कहा यह सचमुच में स्तब्ध करने वाला है। कोई व्यक्ति हिजाब के पक्ष में है। कुछ अन्य टोपी के पक्ष में है और कुछ अन्य दूसरी चीजों के पक्ष में हैं। उन्होंने सवाल किया यह एक देश है या यह धर्म या इस तरह की कुछ चीजों के आधार पर बंटा हुआ है। न्यायमूर्ति भंडारी ने भारत के पंथनिरपेक्ष होने का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा विवाद से कुछ नहीं मिलने जा रहा है। लेकिन धर्म के नाम पर देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कुछ जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button