बिलासपुर

अब क्या बोले विधायक बृहस्पत सिंह, क्या सच मे हाईकमान करेगा….


(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – सुरक्षा काफिले पर हमले के लिए अपनी ही पार्टी के मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदारों को जिम्मेदार ठहराते हुए थाने में रिपोर्ट लिखवाने वाले कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह तब से मीडिया में हाईलाइट है।लोकस्वर टीवी को दिए ताजा बयान में कहा पार्टी के कुछ मंत्री अपनी कार्यशैली से हाईकमान के निशाने पर है। ऐसे 3 – 4 मंत्रियों की चर्चा उनके निराशजनक गतिविधियों को लेकर विधायको के बीच हो रही है। पार्टी हाईकमान समीक्षा कर फेरबदल कर सकता है।

Advertisement


सरगुजा के रामानुगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने बिलासपुर में मुलाकात के दौरान कहा मंत्री बनाने को लेकर वो इस कार्यकाल में जरा भी इच्छा नही रखते। मुख्यमंत्री के कहने पर भी इंकार कर देंगे। अभी जनता का आदेश पूरा करना है।

Advertisement
Advertisement


पिछले दिनों उन पर फेसबुक में विवादित पोस्ट, अनर्गल टिप्पणी के सवाल पर विचलित हुए बिना बृहस्पत सिंह ने कहा यह दिवालिया मानसिकता है, इसका जवाब उन्हें जनता देगी। आगे कहा आदिवासी विधायक बन गया यह वे लोग पचा नही पा रहे जिनकी मानसिकता अंग्रेजो जैसी बनी हुई है। इसलिए सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे हैं।

Advertisement


बातचीत का लबोलुआब यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार में अंदरूनी रूप से ठीक नही चल रहा। जो केवल वैचारिक मतभेद तक सीमित नही है। अब दिल्ली से क्या फैसला आता है देखने लायक ही होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button