छत्तीसगढ़

अब नहीं करने होंंगे लाखों रुपये खर्च, रतनपुर सीएससी में निशुल्क बत्तीसी प्रत्यारोपण शुरू

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : अब दांत से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए मरीजों को निजी चिकित्सकों पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने पहल शुरू कर दी है। रतनपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिले का ऐसा पहला  स्वास्थ्य केंद्र है जहां डेंचर (नकली दांत (आर.पी.डी.) बनाकर मरीजों को लगाया जा रहा है। दांत दर्द से राहत दिलाने के अलावा यहां के डॉक्टर कृत्रिम दांत लगवाने तक की सुविधा उपलब्ध करा रहे है।

Advertisement
Advertisement


सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में 58 वर्ष की एक महिला मरीज का डेंचर (नकली दांत (आर.पी.डी.) लगाया गया ।उक्त महिला मरीज 8 जून 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में दांतों की समस्या लेकर दंत चिकित्सा विभाग में आयी, जिनको भोजन चबाने एवं सामने का दांत नही होने के कारण बहुत दिक्कत हो रहीं थी। यह महिला मरीज पहली मरीज है जिनको रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में डेंचर यानी नकली दांत बनाकर लगाया गया है। इसके पहले यह सुविधा पूरे जिले के विभाग में किसी भी शासकीय चिकित्सालय में नही मिला था।

Advertisement

सीएमएचओ डॉक्टर राजेश शुक्ला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर के प्रभारी डाॅ.अविनाश सिंह व दंत चिकित्सक डाॅ.विक्रांत घोरे के संयुक्त प्रयास से यह इलाज अब रतनपुर के मरीजों को उपलब्ध हो सकेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में वर्तमान में अब बत्तीसी (डेंचर) व आर.पी.डी. की सुविधा निरंतर निःशुल्क प्रदान की जायेगी।

Advertisement

*निजी अस्पतालों में  50 से 70 हजार हो जानते हैं  खर्च*

रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अविनाश ने बताया कि डेन्चर इम्प्लांट निश्चित रूप से एक ऐसी तकनीक है जो दर्द रहित है और हमारे डेंटल  विशेषज्ञ द्वारा आराम से की जाती है। निजी अस्पतालों में इस प्रक्रिया के लिए मरीजों को अलग-अलग प्रकार के खर्च करने पड़ते हैं। अमूमन मरीज को 50 से 70 हजार रूपये तक का खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन हमारे स्वास्थ्य केंद्र ने लैब के साथ अनुबंध कर नकली दांत बना कर स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को निशुल्क उपचार प्रदान कर रही है।

*सरकारी अस्पतालों को किया जा रहा है दुरुस्त*

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश शुक्ला का कहना है कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है। निजी अस्पतालों में मिलने वाली सारी सुविधाएं अब सरकारी अस्पतालों में भी उपलब्ध कराई जा रही है इसी के तहत रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब डेंचर (नकली दांत (आर.पी.डी.) बनाकर मरीजों को लगाया जा रहा है। अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button