अम्बिकापुर

31 जुलाई तक कार्य पूरा नहीं हुआ तो NH कार्यालय का घेराव होगा- संजय श्रीवास्तव…..NH43 सहित सड़कों की दुर्दशा को लेकर बीजेपी ने किया चक्का जाम

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : अंबिकापुर – NH43 तथा अन्य सड़कों की दुर्दशा को लेकर भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर ने आज भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में लुचकी आम बगीचा के पास चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 01 बजे तक चले धरना व चक्का जाम में भूपेश सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी हुई तथा सड़कों को तत्काल ठीक करने की मांग की गई। इस अवसर पर भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि 31 जुलाई तक विभाग ने सड़कों को ठीक नहीं किया तो NH कार्यालय का घेराव किया जायेगा। आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्ग का काम इतनी तेजी से चल रहा है फिर छत्तीसगढ़ में इतना सुस्त काम क्यूं? कहीं ना कहीं राज्य की कॉंग्रेस सरकार की लापरवाही है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने तो सड़कों के निर्माण के लिए बजट की कोई सीमा नहीं रखी है, आप 100 करोड़ मांगों वो 1000 करोड़ देने को तैयार हैं बशर्ते काम समय पर हो तथा काम की गुणवत्ता हो।

Advertisement
Advertisement


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि पहले मंत्री अमरजीत भगत इन्हीं सड़कों के लिए आंदोलन करते थे और अब उनका काफिला इन्हीं खराब सड़कों से गुजर जाता है पर वो रुकते नहीं। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि जनता को मिलने वाली सड़क, बिजली, पानी जैसे बुनियादी चीजों की भी सरकार को कोई परवाह नहीं है, जनता इस सरकार से ऊब चुकी है। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, फूलेसवरी सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केशरी,विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, विकास पांडे, मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे, विश्वविजय तोमर, कैलाश मिश्रा, अनामिका पैकरा, नीलेश सिंह, नकुल सोनकर, संजीव वर्मा, शानू कश्यप तथा शोलू सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री दीपक तोमर ने किया। चक्का जाम की समाप्ति पर महामहिम राज्यपाल के नाम SDO NH को एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें 31 जुलाई तक सड़कों की हालत ठीक कराने की मांग की गई थी।

Advertisement


इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह, करता राम गुप्ता, राजकुमार बंसल, मनोज गुप्ता, अभिषेक शर्मा, वीरेंद्र बघेल, निरंजन राय, बंशीधर उरांव, मनोज सोनी ,अजय प्रताप सिंह, रिंकू सिंह, शैलू सिंह, शकुंतला पांडे, उमेश अग्रवाल, प्रेमानंद तिग्गा, सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पांडे, रिंकू वर्मा, इन्दर भगत, रोचक गुप्ता, नीलम राजवाडे, सरिता जायसवाल, रमेश सोनी, संजय जायसवाल, प्रियंका चौबे, चांदनी मल्होत्रा, विमल मंदिलवार, धनराम नागेश, छोटू थॉमस, रवि कश्यप, अंशुल श्रीवास्तव, हर्ष जायसवाल, मनीष बारी, मार्कण्डेय तिवारी, मनोज सोनी, बबली नेताम, गणेश सिन्हा, राम सिंह देव, संगीता सोनी, गोलू यादव, संतोष सिंह, रानी मल्होत्रा, गणेश कश्यप, संजय शर्मा, सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button