जांजगीर-चाम्पा

नवविवाहिता का गला घोंटकर हत्या..पति फरार.. जांजगीर-चांपा का मामला

(शशि कोन्हेर) : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। शव पर गला घोंटने के निशान हैं। इस घटना के बाद से ही मृतका का पति फरार हो गया है। मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला हसौद थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव की है।

Advertisement

कमरे में बहू बेहोशी की हालत में मिली

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, जमड़ी गांव की 22 साल ममता साहू की शादी 4 महीने पहले ही इलेक्ट्रिशियन 24 साल मूलशंकर साहू के साथ हुई थी। पति-पत्नी घर पर थे और मूलशंकर के माता-पिता बहू ममता के मायके गए हुए थे। जब वे घर वापस लौटे, तो कमरे में बहू बेहोशी की हालत में मिली। जब महिला को डभरा अस्पताल ले जाया गया, तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

बेटी के मायके पक्ष ने लगाया आरोप

Advertisement

इस घटना के बाद से ही ममता के पति का कोई पता नहीं है। अस्पताल से शव को वापस गांव मुड़पार लाया गया। मौत की खबर मिलते ही बेटी के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गये। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। इस दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

मूलशंकर को ममता के चरित्र पर था संदेह

हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि, शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान लिए जाएंगे। आसपास के लोगों ने बताया कि, पति मूलशंकर पत्नी ममता के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था। पड़ोसियों का कहना है कि, सोमवार को भी घर से झगड़े की आवाजे आ रही थी। इसके बाद ममता की मौत की खबर आ गई। आशंका जताई जा रही है पति ने अपनी पत्नी का चेहरा तकिए जैसी किसी चीज से दबाया होगा, इसी के चलते उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रहीं है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button