खेल

नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास……

(शशि कोन्हेर) : टोक्यो ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के लुसाने में हुए डायमंड लीग में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। वह पहले भारतीय हैं जिन्होंने डायमंड लीग जीती है। नीरज ने इसके साथ ही सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग के लिए भी क्वालीफाई किया।

Advertisement

पहले ही थ्रो में बनाई बढ़त

Advertisement
Advertisement


24 वर्षीय नीरज ने पहले ही प्रयास में बढ़त हासिल कर ली और उन्होंने दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर का थ्रो फेंका। उन्होंने तीसरे प्रयास में हिस्सा नहीं लिया और चौथा प्रयास फाउल हुआ। नीरज ने फिर पांचवां प्रयास छोड़ा, जबकि छठे और अंतिम प्रयास में उन्होंने 80.04 मीटर का थ्रो किया।

Advertisement

शीर्ष तीन में रहने वालों को ही छठा प्रयास मिलता है। नीरज छह में से तीन प्रयास में ही स्कोर कर पाए, लेकिन अपने पहले प्रयास के दम पर शुरुआत से लेकर आखिर तक बढ़त बनाए रहे।

Advertisement

कामनवेल्थ गेम्स में नीरज नहीं थे भागीदार


टोक्यो ओलिंपिक के रजत पदक विजेता जाकुब वादलेजक 85.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे, जबकि अमेरिका के कुरतिस थांप्सन 83.72 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नीरज विश्व चैंपियनशिप के बाद यहां अपने पहले टूर्नामेंट में खेलने उतरे थे। उन्होंने चोटिल होने के कारण कामनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लिया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button