देश

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात….

नई दिल्ली – एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। 24 जून, शुक्रवार को वो अपना नामांकन भरेंगी। आज ही मुर्मू दिल्ली आईं हैं। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।



विपक्ष ने इस पद के लिए यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 29 जून तक है और चुनाव परिणाम की घोषणा 21 जुलाई तक हो जाएगी।

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। मुर्मू के नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के विभिन्न वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button